पूर्व प्रिसिंपल ने स्कूल को फर्नीचर भेंट किया:20 हजार नकद शामिल, ग्रामीणों ने योगदान की सराहना की
पूर्व प्रिसिंपल ने स्कूल को फर्नीचर भेंट किया:20 हजार नकद शामिल, ग्रामीणों ने योगदान की सराहना की
सूरजगढ़ : झुंझुनूं के सूरजगढ़ ब्लॉक स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) बलोदा के पूर्व प्रधानाचार्य नेतराम यादव ने सेवानिवृत्ति से पहले विद्यालय को 51,000 रुपए की सामग्री और वित्तीय सहायता प्रदान की है। यह योगदान विद्यालय के विकास और छात्र हित में किया गया। गाड़ाखेड़ा निवासी यादव द्वारा दी गई इस सहायता में लोहे का फर्नीचर और 20,000 रुपए की नकद राशि शामिल है।
सामग्री भेंट करने के अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति और विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। इनमें पूर्व प्रधानाचार्य रामावतार गुर्जर, पूर्व सरपंच धनश्याम सिंह शेखावत, लीलाधर, त्रिवेणी स्कूल के निदेशक इंदु कुमार, शिशराम खाटी, प्रकाश सिंह, समेर कुमार, बलवीर, भूपेंद्र सिंह, सुमन शर्मा, अनिता, कनिता, अनु, प्रिया और सुनिता शामिल थे। उपस्थित अतिथियों और स्टाफ सदस्यों ने नेतराम यादव के इस योगदान की सराहना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2331455


