खेतड़ी के ककराय में घर में चोरी:ताले तोड़कर जेवरात और 60 हजार रुपए ले गए चोर, रिपोर्ट दर्ज
खेतड़ी के ककराय में घर में चोरी:ताले तोड़कर जेवरात और 60 हजार रुपए ले गए चोर, रिपोर्ट दर्ज
खेतड़ी : खेतड़ी थाना क्षेत्र के ककराय गांव में एक मकान से जेवरात और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल कुमार ने खेतड़ी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
परिवार के साथ गुरुग्राम गया था मालिक
ककराय निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ गुरुग्राम गए हुए थे। रविवार को घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मकान के अंदर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर अलमारी सहित अन्य स्थानों पर लगे ताले टूटे हुए मिले। अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 60 हजार रुपये की नकदी गायब थी। चोरी हुए सामान में चांदी की पायजेब, सोने के आभूषण और कानों के जेवरात शामिल हैं।
पीड़ित ने बताया कि परिवार के सदस्य सुबह करीब 10 से 11 बजे के आसपास घर पहुंचे थे। सामान बिखरा देखकर उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी और पुलिस को सूचित कर लिखित रिपोर्ट सौंपी।
चोरी का सामान बरामद करने की मांग
शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात चोरों का पता लगाने और चोरी किए गए जेवरात व नकदी बरामद कराने की मांग की है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भी चिंता बनी हुई है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने की अपील की है।
थानाधिकारी बुद्धि प्रसाद ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस चोरी की घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने और आरोपियों का पता लगाने के प्रयास कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2331455


