[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में भाजपा का ही अध्यक्ष बनाएंगे, पार्टी की रीति-नीति पर चलने वाले कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा टिकट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में भाजपा का ही अध्यक्ष बनाएंगे, पार्टी की रीति-नीति पर चलने वाले कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा टिकट

उदयपुरवाटी में भाजपा का कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, 35 वार्डों के दावेदारों से व्यक्तिगत संवाद, समर्थकों की संख्या का लिया जायजा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : नगर पालिका चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। रविवार शाम भूरीकूड़ी रोड़ पर स्थित गार्डन में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें पार्षद पद के इच्छुक उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की। जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन की मजबूती और प्रत्याशी चयन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान वार्ड संख्या 1 से 35 तक के सभी आवेदकों के नाम पुकारे गए और उनसे व्यक्तिगत रूप से बात की गई। इस दौरान दावेदारों के साथ आए समर्थकों से हाथ उठवाकर उनके जनाधार और समर्थक संख्या का भी आकलन किया गया।

अनुशासन और निष्ठा होगी टिकट का आधार
बैठक को संबोधित करते हुए संभाग प्रभारी विजय पूनिया ने स्पष्ट किया कि टिकट वितरण का मुख्य मापदंड पार्टी की रीति-नीति होगी। संगठन के सिद्धांतों और नीतियों के अनुसार कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को ही चुनाव में प्रत्याशी बनाया जाएगा।

वरिष्ठ नेताओं ने दिया एकजुटता का संदेश
सम्मेलन में पूर्व विधायक शुक्र चौधरी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी, पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा, जिला प्रभारी डॉ. कमल सिखवाल, विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया।

इस दौरान मीणा समाज अध्यक्ष मुकेश कुमार मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गीदाराम सैनी, राजेंद्र ढ़ेनवाल, केसर देव सैनी, दिनेश सैनी, शैतान सैनी, दीपक सैनी, महेश सैनी, घनश्याम स्वामी, बाबूलाल सैनी, विनोद सैनी, यतेंद्र सैनी, जब्बर सिंह शेखावत, लक्षमणराम सैनी, अजय भालोठिया, मुकेश सिंह, सुरेश सैनी, रमाकांत मित्तल, दिनेश शर्मा सहित पार्टी के सैंकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles