नगर निकाय चुनाव में टिकट के लिए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई दावेदारी
विजय संकल्प सभा में राजेंद्र राठौड़ बोले-जनहित और विकास भाजपा का उद्देश्य
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला मुख्यालय पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के आवास पर जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में विजय संकल्प सभा आयोजित हुई। बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए अपनी दावेदारी जताई।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य जनकल्याण और विकास है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव को सेवा का माध्यम मानता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरकर जिले की सभी निकायों में भाजपा का बोर्ड बनाने का आह्वान किया।
राठौड़ ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन स्थानीय निकायों में भाजपा का बोर्ड बनने से और बेहतर तरीके से हो सकेगा। उन्होंने कांग्रेस पर विभाजन की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य आमजन का विकास करना है।

विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता चुनाव के समय ही क्षेत्र में दिखाई देते हैं, जबकि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता लगातार आमजन के बीच रहकर काम करते हैं। उन्होंने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया।
जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार है। चूरू निकाय प्रभारी इंदिरा चौधरी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा का बोर्ड बनाने का आह्वान किया। सीकर जिला संगठन प्रभारी डॉ. वासुदेव चावला ने भी कार्यकर्ताओं को मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही।
कार्यक्रम में एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगारिया, जिला मंत्री सत्तार खान, पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2329427


