गुरु रविदास जयंती पर 72 प्रतिभाओं का सम्मान, शिक्षा और संस्कार राष्ट्र निर्माण का आधार : हनुमान सिंह राठौड़
गुरु रविदास जयंती पर 72 प्रतिभाओं का सम्मान, शिक्षा और संस्कार राष्ट्र निर्माण का आधार : हनुमान सिंह राठौड़
सीकर : संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्य वर्ष के उपलक्ष्य में डॉ. हेडगेवार स्मृति सेवा प्रन्यास, सीकर की ओर से जैन भवन, बजाज रोड पर संघ शताब्दी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 12 खंडों के 72 मेधावी परीक्षार्थियों को उनके शिक्षकों एवं अभिभावकों की मौजूदगी में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर के अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ ने कहा कि सामान्य ज्ञान केवल परीक्षा तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि जागरूक नागरिक और सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान के साथ संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि करणी गोपाल पीठ, पालवास के महंत पूज्य चंद्रमा दास ने गुरु रविदास के समरसता, समानता और मानवता के संदेश को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. हेडगेवार स्मृति सेवा प्रन्यास के अध्यक्ष प्रमोद शंकर दीक्षित ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारत के इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना से जोड़ना है।
प्रतियोगिता संयोजक बाबूलाल गुर्जर ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की और सहयोगियों का आभार जताया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक चितरंजन सिंह राठौड़, सह प्रांत प्रचारक विशाल कुमार, विभाग प्रचारक चैतन्य प्रकाश, वरिष्ठ प्रचारक सत्य नारायण, संघ के वरिष्ठ अधिकारी भंवरदान, प्रन्यास सचिव राधा किशन चोबदार, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह कस्वां, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ एवं मंत्री राजेश रोलन सहित जैन समाज, स्काउट-गाइड और विभिन्न सेवा संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान पर अभिभावकों एवं शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। आयोजन में गुरु रविदास के समरसता संदेश के साथ शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रभाव का संदेश दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2329347

