[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं एसपी ने ली खेतड़ी पुलिस अधिकारियों की बैठक:अवैध हथियारों, सीमावर्ती क्षेत्रों पर निगरानी के दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं एसपी ने ली खेतड़ी पुलिस अधिकारियों की बैठक:अवैध हथियारों, सीमावर्ती क्षेत्रों पर निगरानी के दिए निर्देश

झुंझुनूं एसपी ने ली खेतड़ी पुलिस अधिकारियों की बैठक:अवैध हथियारों, सीमावर्ती क्षेत्रों पर निगरानी के दिए निर्देश

झुंझुनूं : झुंझुनूं एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने खेतड़ी पुलिस थाने में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। एसपी ने अवैध हथियारों पर प्रभावी कार्रवाई करने पर भी जोर दिया।

बैठक में अपराध की स्थिति की समीक्षा की गई और अपराधों की रोकथाम पर चर्चा हुई। एसपी ने सभी लंबित मामलों की शीघ्र जांच पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर विशेष ध्यान देने, उनकी रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने और पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए।

एसपी सागर ने बदमाशों, असामाजिक तत्वों और अवैध कारोबार जैसे नशीले पदार्थ, जुआ, सट्टा, आबकारी तथा अवैध हथियारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उपायों पर भी चर्चा हुई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर, एसपी ने सर्किल के अधिकारियों को चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने और निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा।

इस बैठक में डीएसपी राजेंद्र सिंह बुरड़क, थानाधिकारी खेतड़ीनगर राकेश कुमार, मेहाड़ा थानाधिकारी रामनारायण चोयल और बबाई थानाधिकारी सत्यवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles