[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बगरू स्कूल में अराजकता पर शैक्षिक महासंघ ने जताई आपत्ति:बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप, शिक्षकों से दुर्व्यवहार पर कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बगरू स्कूल में अराजकता पर शैक्षिक महासंघ ने जताई आपत्ति:बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप, शिक्षकों से दुर्व्यवहार पर कार्रवाई की मांग

बगरू स्कूल में अराजकता पर शैक्षिक महासंघ ने जताई आपत्ति:बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप, शिक्षकों से दुर्व्यवहार पर कार्रवाई की मांग

चूरू : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बगरू स्थित राजकीय परिसर में हुई घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे शैक्षणिक संस्थानों की गरिमा और व्यवस्था के लिए चिंताजनक बताया है। चूरू के संकल्प भवन आदर्श विद्या मंदिर में शनिवार शाम आयोजित महासंघ की बैठक में घटना को लेकर चर्चा हुई और पुलिस-प्रशासन से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।

शिक्षकों से दुर्व्यवहार और वीडियो प्रसारित करने का आरोप

महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संपत सिंह ने कहा कि तथाकथित सुधार के नाम पर हुई ऐसी घटनाएं स्कूलों के शैक्षणिक वातावरण को प्रभावित करती हैं। महासंघ का आरोप है कि बाहरी तत्वों ने स्कूल परिसर में अनधिकृत प्रवेश किया, शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार किया और वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर प्रचारित किया। महासंघ ने इसे किसी भी स्थिति में अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि स्कूल केवल भवन नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य निर्माण के केंद्र हैं। ऐसे संस्थानों की गरिमा और अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

सुधार के लिए वैधानिक व्यवस्था का पालन जरूरी

विमर्श संयोजक राजवीर सिंह राठौड़ ने कहा कि स्कूलों में सुधार एवं विकास के लिए स्कूल विकास एवं प्रबंधन समिति, स्थानीय समुदाय, अभिभावकों और शिक्षकों की सहभागिता का वैधानिक प्रावधान है। स्कूलों की जांच, निरीक्षण एवं प्रशासनिक समीक्षा भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत अधिकृत समितियों द्वारा ही की जानी चाहिए।

शिक्षकों की योग्यता पर सवाल उठाने पर आपत्ति

राठौड़ ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति निर्धारित चयन प्रक्रिया और परीक्षाओं के माध्यम से होती है। ऐसे में किसी बाहरी समूह द्वारा शिक्षकों की योग्यता पर सवाल उठाना शिक्षक सम्मान और शिक्षण पेशे की गरिमा के विपरीत है।

प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग

महासंघ ने पुलिस और प्रशासन से बगरू स्कूल परिसर में अनधिकृत प्रवेश कर उपद्रव एवं अराजकता फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

संवाद से समाधान की अपील

प्राध्यापक प्रतिनिधि शिवकुमार शर्मा ने ग्रामीणों, शिक्षकों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों तथा सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से अपील की कि स्कूलों से जुड़े मुद्दों को टकराव का विषय न बनाएं। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए शांतिपूर्ण संवाद और वैधानिक प्रशासनिक प्रक्रिया अपनाने पर जोर दिया।

पदाधिकारियों ने भी रखे विचार

बैठक में महासंघ के संभाग संगठन मंत्री कृष्ण कुमार सैनी, जिला मंत्री चिरंजीलाल सैनी, मीडिया प्रभारी कन्हैयालाल सैनी और चिमनलाल शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Related Articles