चुनावी तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरे हों सभी कार्य : सुराणा
चुनावी तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरे हों सभी कार्य : सुराणा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा और पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने शुक्रवार को बीदासर क्षेत्र का दौरा कर नगर निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने ज्ञान ज्योति उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित ईवीएम संग्रहण केंद्र, स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
सुराणा ने अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का नियमित भ्रमण किया जाए तथा मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित हों। ईवीएम की सुरक्षा, स्ट्रॉन्ग रूम, सीसीटीवी निगरानी और प्रवेश-निकास व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।
एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
बाद में बीदासर पुलिस थाने में बैठक लेकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। एसडीएम अमीलाल यादव ने अब तक की व्यवस्थाओं और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। इस दौरान सुजानगढ़ एएसपी पवन कुमार, डीवाईएसपी सुखदेव सिंह, तहसीलदार इन्द्राज बारूपाल, ईओ द्वारकाप्रसाद, एसएचओ सुभाष, एसएचओ महेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2325623


