[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में अंबेडकर सामुदायिक भवन को लेकर विवाद:स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से लोगों में नाराजगी, 15 दिन में खाली कराने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में अंबेडकर सामुदायिक भवन को लेकर विवाद:स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से लोगों में नाराजगी, 15 दिन में खाली कराने की मांग

लक्ष्मणगढ़ में अंबेडकर सामुदायिक भवन को लेकर विवाद:स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से लोगों में नाराजगी, 15 दिन में खाली कराने की मांग

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ के नगर के वार्ड नंबर 1 में कच्ची बस्ती के पास स्थित अंबेडकर सामुदायिक भवन को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध सामने आया है। करीब 48 लाख रुपए की लागत से बने इस भवन का लोकार्पण तत्कालीन शिक्षा मंत्री और स्थानीय विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने 18 अगस्त 2020 को किया था।

बाद में 18 सितंबर 2022 को यहां इंदिरा रसोई शुरू की गई। वर्तमान में शहरी क्षेत्र का आरोग्य आयुष्मान केंद्र भी इसी भवन से संचालित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले करीब 10 दिनों से स्वास्थ्य केंद्र की जरूरत के अनुसार भवन में पक्का निर्माण कराया जा रहा है। अंदर केबिन बनाने के साथ डॉक्टर कक्ष, मेडिकल और लैबोरेट्री जैसी व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। लोगों का कहना है कि लगातार किए जा रहे बदलावों से भवन का मूल स्वरूप और सामुदायिक उपयोग का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है।

गरीब परिवारों के कार्यक्रमों के लिए बनाया गया था भवन

निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि विनोद गढ़वाल ने बताया कि यह क्षेत्र एससी-एसटी वर्ग के लोगों की बस्ती है। सामुदायिक भवन का निर्माण गरीब परिवारों के लिए किया गया था, ताकि वे शादी, समारोह और अन्य सामाजिक कार्यक्रम यहां कर सकें। उन्होंने बताया कि भवन बनने के बाद शुरुआती दौर में दो कार्यक्रम हुए, लेकिन इसके बाद लोगों को यहां कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं मिली। गढ़वाल के अनुसार, नगरपालिका में अनुमति मांगने पर भवन में अन्नपूर्णा रसोई संचालित होने और नगरपालिका का सामान रखे होने की बात कहकर अनुमति नहीं दी जाती। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भवन में इंदिरा रसोई शुरू की गई, जो अब अन्नपूर्णा रसोई के रूप में संचालित है और अब स्वास्थ्य केंद्र के लिए भी निर्माण किया जा रहा है।

ईओ बोले- स्वास्थ्य केंद्र का संचालन अस्थायी

मामले में नगरपालिका ईओ नवनीत कुमार ने बताया कि राजस्थान सरकार की योजना के तहत अंबेडकर सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया था। इसके बाद राज्य सरकार की योजना के तहत यहां इंदिरा रसोई शुरू की गई। ईओ ने बताया कि उनके कार्यभार संभालने से पहले ही भवन में स्वास्थ्य केंद्र के संचालन की अनुमति दी जा चुकी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य केंद्र के संचालन की अनुमति अस्थायी रूप से दी गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में रसोई और स्वास्थ्य केंद्र के संचालन की व्यवस्था अन्यत्र होने के बाद नगरपालिका अंबेडकर सामुदायिक भवन का संचालन वापस अपने स्तर पर करेगी।

Related Articles