[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

7 दिन में ही SDM सविता शर्मा का ट्रांसफर:अमृता खंडेलवाल को वापस दांतारामगढ़ लगाया,अनिल कुमार होंगे सीकर के नए ADM

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

7 दिन में ही SDM सविता शर्मा का ट्रांसफर:अमृता खंडेलवाल को वापस दांतारामगढ़ लगाया,अनिल कुमार होंगे सीकर के नए ADM

7 दिन में ही SDM सविता शर्मा का ट्रांसफर:अमृता खंडेलवाल को वापस दांतारामगढ़ लगाया,अनिल कुमार होंगे सीकर के नए ADM

सीकर : निकाय चुनाव के पहले देर रात RAS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई है। इस लिस्ट में सीकर में पोस्टेड कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं। 7 दिन में ही दांतारामगढ़ SDM सविता शर्मा का ट्रांसफर कर दिया गया। उनकी जगह वापस अमृता खंडेलवाल को लगाया गया है। वहीं ADM अनिल कुमार-II को सीकर ADM बनाया गया है।

यह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर से एडिशनल डायरेक्टर पोस्ट से ट्रांसफर होकर सीकर आ रहे हैं। अनिल कुमार की जगह जयपुर में डॉ राकेश कुमार मीणा को ADM लगा दिया गया।

सीकर के सहायक कलेक्टर सुशील कुमार सैनी(मुख्यालय) को SDM नोहर हनुमानगढ़ लगाया गया है। इस पोस्ट पर सीकर में किसी को पोस्टिंग नहीं दी गई है। ऐसे में यह पद फिलहाल खाली रहेगा।

वहीं, खंडार SDM अमृता खंडेलवाल सवाईमाधोपुर का ट्रांसफर करके दांतारामगढ़ SDM लगाया है। इस पद से सविता शर्मा का ट्रांसफर खंडार SDM पद पर कर दिया गया है। हाल ही में 11 अगस्त को RAS अधिकारियों की जो ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई उसमें ही सविता शर्मा को दांतारामगढ़ SDM लगाया गया था।

Related Articles