सीकर में नए ओवरब्रिज के पास सर्विस-रोड का काम शुरू:तीन महीने में पूरा होगा काम, लोगों को जाम की समस्या से मिलेगी राहत
सीकर में नए ओवरब्रिज के पास सर्विस-रोड का काम शुरू:तीन महीने में पूरा होगा काम, लोगों को जाम की समस्या से मिलेगी राहत
सीकर : सीकर शहर के नए ओवरब्रिज पर ट्रैफिक शुरू होने के बाद अब सर्विस रोड के काम की स्पीड बढ़ गई है। फतेहपुर रोड की तरफ सर्विस रोड के लिए रोड को 2.5 फीट से 5.5 फीट तक खोदा गया है। नए ओवरब्रिज पर गत 5 अगस्त को ट्रैफिक शुरू कर दिया गया था, उसके बाद सर्विस रोड का काम शुरू हो गया।
पहले देखिए ये तीन फोटो…



अतिक्रमण हटेंगे
ओवरब्रिज पर ट्रैफिक शुरू होने के बाद नीचे गाड़ियों का ट्रैफिक प्रेशर कम हुआ है, इसलिए सर्विस रोड का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके बाद ओवरब्रिज के दूसरे साइड पिपराली रोड, ट्रैफिक पुलिस थाने के सामने, नवलगढ़ रोड के पंपहाउस के पास भी सर्विस रोड बनाई जाएगी। पिपराली रोड और जांगिड़ छात्रावास के आसपास सर्विस रोड के लिए कुछ जगहों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी।
जाम की समस्या का होगा समाधान
ओवरब्रिज के ऊपर से फतेहपुर रोड, पिपराली रोड और नवलगढ़ रोड का ट्रैफिक गुजर रहा है। ओवरब्रिज के दोनों साइड 9-9 मीटर की सर्विस रोड बन रही है। इसमें 7.5-7.5 मीटर की सर्विस रोड बन रही है और पानी निकासी के लिए 1.5-1.5 मीटर के नाले डाले जाएंगे। सर्विस रोड के काम के लिए फिलहाल ओवरब्रिज पर टू वे ट्रैफिक चल रहा है। सीकर में ट्रैफिक जाम की समस्या समाधान के लिए फतेहपुर रोड से पिपराली रोड तक ओवरब्रिज मंजूर हुआ था। गौरतलब है कि ये सीकर शहर में चौथा ओवरब्रिज है, इससे पहले पिपराली पुलिया, रामू का बास और दासा की ढाणी रेलवे ओवरब्रिज बन चुके हैं।
कलेक्ट्रेट के सामने रेंगकर चल रहे वाहन
सीकर के लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से बचाने के लिए फतेहपुर रोड से पिपराली रोड व नवलगढ़ रोड तक ओवरब्रिज बना है। इस ओवरब्रिज बनने के बाद करीब बड़ी संख्या में वाहनों को ट्रैफिक जाम से राहत मिली है। अभी डाक बंगले के सामने, पिपराली रोड, फतेहपुर रोड, पिपराली पुलिया और कलेक्ट्रेट के सामने सुबह 9 बजे से 12 बजे तक व शाम को 5 बजे से 9 बजे तक गाड़ियों को रेंगकर चलना पड़ता है। हालांकि सर्विस रोड का काम पूरा होने के बाद ये समस्या दूर हो जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2318486


