गोगामेड़ी धाम धमोरा के वार्षिक मेले की तैयारी बैठक:1 सितंबर से होगा शुभारंभ, 6 दिन तक होंगी खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं
गोगामेड़ी धाम धमोरा के वार्षिक मेले की तैयारी बैठक:1 सितंबर से होगा शुभारंभ, 6 दिन तक होंगी खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं
जाखल : गोगामेड़ी धाम धमोरा में आयोजित होने वाले वार्षिक मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक मंदिर समिति के अध्यक्ष रामकरण मांडिया के नेतृत्व में हुई, जिसमें विभिन्न कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समिति के उपाध्यक्ष प्रहलाद भास्कर ने बताया कि छह दिवसीय यह मेला 1 सितंबर से शुरू होगा। सदस्यों ने बताया कि मेले में 1 सितंबर से ही खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू हो जाएगा। इसमें कई प्रकार के खेल शामिल होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें पहले से ही अपना पंजीकरण करवा सकती हैं।
गोगाजी कमेटी ने सभी सदस्यों की अलग-अलग टोलियां बनाकर उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें खेल प्रतियोगिता, जागरण में शांति व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, प्रसाद वितरण, वाहन सुविधा, स्वागत और सुरक्षा व्यवस्था के लिए टीमें गठित की गई हैं। मेले में 1 सितंबर से बच्चों और बुजुर्गों के लिए झूले तथा घर व खेतों के काम आने वाले सामान की दुकानें भी लगनी शुरू हो जाएंगी। कबड्डी और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं मुख्य रूप से आयोजित होंगी।
सदस्यों ने आगे बताया कि 3 सितंबर को सुबह 10 बजे गोगामेड़ी से कलश यात्रा शुरू होगी, जो धमोरा गांव के चौक में स्थित शिव मंदिर तक जाएगी। इस यात्रा में ऊंट, घोड़ी, डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी करते हुए हजारों की संख्या में महिला-पुरुष भाग लेंगे।
रास्ते में जगह-जगह जूस, पानी और फलों की व्यवस्था की गई है। इसी दिन शाम 3 बजे मंदिर परिसर में हवन होगा और रात 9 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जोधपुर सहित विभिन्न स्थानों के राजस्थानी कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
4 सितंबर को सुबह 11 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन अनेक प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी शुभारंभ होगा, जिनमें ऊंट-घोड़ी दौड़ व नृत्य, युवक-युवतियों की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, महिलाओं की मटका दौड़ व बोरी कूद दौड़, 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों की दौड़, महिला-पुरुषों की रस्साकशी और युवतियों और महिलाओं द्वारा नृत्य प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन सभी प्रतियोगिताओं की रूपरेखा कमेटी द्वारा तैयार कर ली गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2318486


