[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ अपराधी पकड़ा:आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट और हत्या के प्रयास समेत 9 मामले दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ अपराधी पकड़ा:आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट और हत्या के प्रयास समेत 9 मामले दर्ज

सिंघाना पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ अपराधी पकड़ा:आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट और हत्या के प्रयास समेत 9 मामले दर्ज

सिंघाना : सिंघाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने सोमवार देर शाम अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित 9 मामले पहले से दर्ज बताए जा रहे हैं।

थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि जिला स्पेशल टीम के एएसआई शशिकांत शर्मा को सूचना मिली थी कि सातड़िया की तरफ से एक किआ सोनेट कार सिंघाना की ओर आ रही है। कार चालक के पास अवैध हथियार होने की संभावना की सूचना पर पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित की।

टीम सातड़िया जाने वाले आम रास्ते पर पहुंची। इसी दौरान सफेद रंग की कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकवाकर चालक की तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद हुई।

लाइसेंस नहीं दिखा सका आरोपी

पूछताछ में चालक ने अपना नाम अजीत कुमार पुत्र रामकुमार निवासी बडबर बताया। पुलिस ने उससे पिस्टल रखने का लाइसेंस और वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अजीत कुमार को गिरफ्तार कर देशी पिस्टल जब्त कर ली। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

आरोपी पर पहले से 9 मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अजीत कुमार के खिलाफ हत्या, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कुल 9 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब उससे अवैध पिस्टल के स्रोत और हथियार की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

पुलिस टीम रही शामिल

कार्रवाई में थानाधिकारी सुगन सिंह के साथ एएसआई सहीराम कुमार, विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल रामस्वरूप, हरीराम तथा कांस्टेबल सुरेंद्र, रवि, भरत और भूपेंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles