[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुरु हमें सही दिशा दिखाता है, जीवन लोककल्याण में लगाएं : भंवरदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

गुरु हमें सही दिशा दिखाता है, जीवन लोककल्याण में लगाएं : भंवरदान

भारतीय शिक्षण मंडल का व्यास पूजा उत्सव समारोह-2026 शेखावाटी विश्वविद्यालय में आयोजित

सीकर : भारतीय शिक्षण मंडल, जयपुर प्रांत की ओर से सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में व्यास पूजा उत्सव समारोह-2026 आयोजित किया गया। समारोह में गुरु की महिमा, भारतीय ज्ञान परंपरा, विद्यार्थियों में संस्कार, ‘स्व’ का भाव और नागरिक शिष्टाचार जैसे विषयों पर वक्ताओं ने विचार रखे।

मुख्य वक्ता चिंतक एवं शिक्षाविद भंवरदान चारण ने कहा कि गुरु व्यक्ति को सही दिशा दिखाकर जीवन के वास्तविक उद्देश्य से परिचित कराता है। मानव जीवन समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए मिला है, इसलिए इसे लोककल्याण में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परोपकार से बड़ा कोई पुण्य नहीं है और जरूरतमंद की आवश्यकता पूरी करना ही वास्तविक सेवा है।

भंवरदान चारण ने भारतीय संस्कृति में राष्ट्र को माता के समान सम्मान दिए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में संस्कार, ‘स्व’ का भाव और नागरिक शिष्टाचार विकसित होना जरूरी है। उन्होंने भारतीय गुरुकुल परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राचीन गुरुकुलों में 18 विषयों का अध्ययन कराया जाता था। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और सामर्थ्य का उपयोग समाज एवं राष्ट्रहित में करने का आह्वान किया।

ऐसे आयोजन संस्कार और संस्कृति से जोड़ते हैं : डॉ. मीना

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के अध्ययन प्रभारी एवं सहायक कुलसचिव डॉ. आर.सी. मीना ने की। उन्होंने मुख्य वक्ता भंवरदान चारण को स्मृति चिह्न भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डॉ. मीना ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कार, संस्कृति और ज्ञान परंपरा से जोड़ते हैं तथा उनमें सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं।

कार्यक्रम में भारतीय शिक्षण मंडल, जयपुर प्रांत के युवा आयाम प्रमुख डॉ. मुकेश शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। ध्येय श्लोक डॉ. आर.एस. चुंडावत तथा ध्येय वाक्य अंकित महला ने प्रस्तुत किया। डॉ. आशा राणा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। अंत में डॉ. महेश गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। समारोह में डॉ. बी.एस. राठौड़ सहित भारतीय शिक्षण मंडल के कार्यकर्ता, विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet