स्व. भरत लाल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि, विद्यालय को जनकल्याण संस्था ने भेंट किए उपयोगी संसाधन
स्व. भरत लाल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि, विद्यालय को जनकल्याण संस्था ने भेंट किए उपयोगी संसाधन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : जन कल्याण संस्था पिलानी के संस्थापक स्वर्गीय भरत लाल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर वार्ड नंबर 02 स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिलानी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के पदाधिकारियों विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने स्व. भरत लाल शर्मा के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके सामाजिक सरोकारों जनसेवा एवं विद्यालय के विकास में दिए गए सहयोग को याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की ओर से संस्था के समक्ष विद्यार्थियों एवं विद्यालय के हित में कुछ आवश्यक कार्य करवाने का आग्रह रखा गया। इस पर जन कल्याण संस्था पिलानी की ओर से विद्यालय में मां सरस्वती की मूर्ति की स्थापना, टीन शेड का निर्माण तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए 31 जोड़ियां चरण पादुकाएं भेंट की गईं। संस्था के इस सहयोग से विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्था का आभार जताया।
इस अवसर पर जन कल्याण संस्था पिलानी के सह-संस्थापक पवन कुमार शर्मा अध्यक्ष कैलाश डाडा उपाध्यक्ष मो. इकबाल खान कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह चंद्रभान सदस्य कपिल सैन रामचंद्र गजानन शर्मा बालवीर सिंह मोहर सिंह नरेश भोमिया एवं सुशील कुमावत सहित पार्षद विशाल नायक पत्रकार उत्पल शर्मा एवं ललित डेढ़वाल उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्य निशा चौधरी अध्यापक अजय कुमार कृष्णनिया विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2316958


