जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक साधारण सभा आयोजित, खिलाड़ियों का किया सम्मान
जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक साधारण सभा आयोजित, खिलाड़ियों का किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला क्रिकेट संघ चूरू की वार्षिक साधारण सभा जयपुर रोड स्थित एक होटल में जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष पराक्रम सिंह राठौड़ की अध्यक्षता एवं जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष ठाकुरमल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई।
संघ के सचिव सुशील शर्मा ने वर्षभर की गतिविधियों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसका उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। इस दौरान राजस्थान रणजी ट्रॉफी एवं मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी हेमंत कुमार तथा अंडर-14 में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले दिव्यांशु धेतरवाल और कांल्विन शील्ड प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले कार्तिक पूनिया को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष पराक्रम सिंह राठौड़ ने खिलाड़ियों एवं टीम प्रबंधन को उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ियों के हितों के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। साथ ही चूरू में क्रिकेट के लिए खेल मैदान विकसित करवाने का आश्वासन दिया।
बैठक में कोषाध्यक्ष दीनदयाल सारस्वत, उपाध्यक्ष मनोज गढ़वाल, मुरारी लाल शर्मा, दीपक स्वामी, भंवर वीरेंद्र सिंह, अमित शर्मा, वसीम अहमद, हरीश राजदेव, अमित सिंह, देवकीनंदन वर्मा, दिनेश तौषाण, सौरभ सारस्वत, मनीष शर्मा एवं दिनेश सैनी सहित संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन संयुक्त सचिव जगदीश शर्मा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2316724


