[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालरासर तंवर में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालरासर तंवर में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालरासर तंवर में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : निकटवर्ती गांव बालरासर तंवर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य अतिथि अजय गुप्ता, प्रधानाचार्य सुनीता दादरखाल, सूबेदार बन्ने सिंह एवं अध्यक्ष जीरेन्द्र सिंह के सहयोग से ध्वजारोहण किया गया।

शुभकरण पूनिया के नेतृत्व में पीटी परेड आयोजित हुई। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

विद्यालय के विकास में भामाशाहों एवं अभिभावकों ने भी सहयोग दिया। विद्यालय को इन्वर्टर-बैटरी सेट, वाई-फाई माइक सेट सहित आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री विद्या दान पोर्टल एवं नकद राशि के माध्यम से भी विद्यालय को सहयोग दिया गया। रामलाल हवलदार द्वारा विद्यालय में मासिक शौचालय सफाई के लिए 2 हजार रुपए देने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ रामकिशन, अशोक कुमार, मनफूल सिंह, कनिष्का, पिंकी, गौरव सैनी, रेखा एवं अंजू सहित अन्य ने सहयोग किया। मंच संचालन जय सिंह बुडानिया ने किया।

Related Articles