[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में तेज हुआ सड़क विकास का काम, वार्ड 1 से 25 तक इंटरलॉक सड़कें बनना शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में तेज हुआ सड़क विकास का काम, वार्ड 1 से 25 तक इंटरलॉक सड़कें बनना शुरू

बिसाऊ में तेज हुआ सड़क विकास का काम, वार्ड 1 से 25 तक इंटरलॉक सड़कें बनना शुरू

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे में सड़क विकास कार्यों को लेकर नगरपालिका प्रशासन की ओर से बड़े स्तर पर काम शुरू किया गया है। नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 से 13 तथा वार्ड नंबर 14 से 25 तक विभिन्न वार्डों में इंटरलॉक सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसके साथ ही बाईपास स्थित शहीद मुश्ताक खान सर्किल से मलसीसर बस स्टैंड तक सीसी सड़क का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है।

लंबे समय से चली आ रही परेशानी से मिलेगी राहत

सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कस्बे के विभिन्न वार्डों के साथ मुख्य मार्ग पर आवागमन की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इंटरलॉक सड़कों के निर्माण से वार्डों में स्थानीय आवागमन सुगम होगा, वहीं सीसी सड़क बनने से मुख्य मार्ग की स्थिति में भी सुधार आएगा।

सड़क विकास कार्यों की शुरुआत से कस्बेवासियों में उत्साह का माहौल है। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन की कार्यशैली की सराहना करते हुए अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा होता है तो इससे बिसाऊ के वार्डों और प्रमुख मार्गों की यातायात व्यवस्था में काफी सुधार होगा।

Related Articles