सावन के तृतीय सोमवार को शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
सावन के तृतीय सोमवार को शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
घांघू : सावन के तृतीय सोमवार को गांव के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही ठाकुरजी मंदिर एवं जीण माता मंदिर स्थित शिवालयों में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों की भीड़ लगी रही।
श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर आक, धतूरा और बेलपत्र अर्पित किए तथा धूप-दीप एवं पंचामृत से पूजा-अर्चना की। इस दौरान शिवालयों में दिनभर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। महिलाओं ने शिव-पार्वती से जुड़े मंगलगीत गाकर भगवान भोलेनाथ की आराधना की।
पंडित हनुमान प्रसाद नागवाण ने बताया कि सावन माह में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धा एवं नियमपूर्वक की गई पूजा से मानसिक शांति के साथ सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास होता है।
ठाकुरजी मंदिर के पुजारी पंडित श्याम शर्मा ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन सोमवार का व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं दान-पुण्य करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
इस अवसर पर पुजारी नंदलाल शर्मा, सिम्मी कंवर, बीरबल नोखवाल, सुनील जांगिड़, हुकमीचंद पुजारी, परमेश्वरी पुजारी, राधा दर्जी, संतोष उपाध्याय, पुष्पा, गीता उपाध्याय, संतोष प्रजापत, कंवरी देवी, कृष्णा, रुक्मणी, विमला सेवदा एवं लक्ष्मी सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2316759


