[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पांच साल बाद घर में गूंजी किलकारी, परिवार में छाई खुशियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पांच साल बाद घर में गूंजी किलकारी, परिवार में छाई खुशियां

पांच साल बाद घर में गूंजी किलकारी, परिवार में छाई खुशियां

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शोयब अली खान
झुंझुनूं : वार्ड नंबर 51 के पूर्व पार्षद नवाब अली घोसी के पुत्र शाहरुख को शादी के करीब पांच साल बाद पुत्र की प्राप्ति हुई है। खुशखबरी मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल है और रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों की ओर से बधाइयों का सिलसिला जारी है।

परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि शाहरुख की शादी करीब पांच वर्ष पहले धूमधाम से हुई थी। लंबे इंतजार के बाद परिवार में नवजात के आगमन से परिजनों में खासा उत्साह है। नवजात के घर पहुंचने पर स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।

इस अवसर पर परिवार के तीनों भाइयों नवाब, अनवर और सलीम के बीच वर्षों से कायम आपसी प्रेम और एकजुटता की भी चर्चा रही। परिजनों और शुभचिंतकों ने नवजात के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए परिवार को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles