सतीश पूनिया स्मृति खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, डोटासरा और जूली ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
कुश्ती में अर्जुन रोहिल और कोमल वर्मा ने जीता खिताब, पुरस्कार वितरण हुआ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
सादुलपुर : पत्रकार स्वर्गीय सतीश पूनिया की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सतीश पूनिया स्मृति खेल प्रतियोगिता-2026 का रविवार को भव्य समापन हुआ। समारोह में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान चूरू सांसद राहुल कस्वां, पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, भादरा के पूर्व विधायक बलवान पूनिया और खेल परिषद अध्यक्ष वीरेंद्र पूनिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।
समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खुले कबड्डी मुकाबले में सचिन अमन स्पोर्ट्स अकादमी बहल-ई टीम विजेता रही, जिसे 51 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। चूरू स्टेडियम टीम उपविजेता रही और उसे 21 हजार रुपये प्रदान किए गए।

एथलेटिक्स की पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में जींद के युवराज सिंह प्रथम रहे, जबकि तेज सिंह राठौर दूसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर में हेमंत प्रथम और विजय सिंह गुर्जर दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में रेवाड़ी के अविनाश कुमार तथा गोला फेंक में रवि कुमार ने पहला स्थान हासिल किया।

समापन समारोह में अतिथियों ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, संघर्ष और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं। स्वर्गीय सतीश पूनिया की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कबड्डी प्रतियोगिता में सचिन अमन स्पोर्ट्स अकादमी बहल-ई टीम विजेता रही। चूरू स्टेडियम टीम उपविजेता रही।
पुरुष एथलेटिक्स में युवराज और हेमंत ने मारी बाजी
100 मीटर दौड़ में जींद (हरियाणा) के युवराज सिंह प्रथम और तेज सिंह राठौर दूसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में हेमंत पहले और विजय सिंह गुर्जर दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में रेवाड़ी के अविनाश कुमार प्रथम और जयपुर के मगराज सिंह शेखावत दूसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में रवि कुमार प्रथम और अतुल दूसरे स्थान पर रहे।
महिला एथलेटिक्स में वंशिका और संजना अव्वल
400 मीटर दौड़ में वंशिका प्रथम और तमन्ना दूसरे स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में संजना सिंह पहले और आरती दूसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में निकिता कुमारी प्रथम और नीतू कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं।

कुश्ती में अर्जुन रोहिल और कोमल वर्मा चैंपियन
भारत केसरी दंगल में अर्जुन रोहिल प्रथम और रक्षित सिंह चौधरी दूसरे स्थान पर रहे। वैभव और सुमित को तीसरा स्थान मिला। राजस्थान कुमार कुश्ती प्रतियोगिता में अनुज कुमार बिश्नोई विजेता और ऋषभ उपविजेता रहे। महिला कुश्ती में कोमल वर्मा ने राजस्थान कुमारी का खिताब जीता, वहीं अनामिका उपविजेता रहीं।
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में जोगिंदर फगेड़िया अव्वल
60 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष वर्ग में जोगिंदर फगेड़िया प्रथम रहे और उन्हें 11 हजार रुपए का पुरस्कार मिला। बेरासर के जयपाल सिंह दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें 5100 रुपए मिले। महिला वर्ग में प्रमिला प्रथम और संतोष दूसरे स्थान पर रहीं।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2316655

