[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के पोलो ग्राउंड में ध्वजारोहण, 54 कर्मचारी सम्मानित:एसडीएम और विधायक ने मार्च पास्ट की सलामी ली, परेड का निरीक्षण किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के पोलो ग्राउंड में ध्वजारोहण, 54 कर्मचारी सम्मानित:एसडीएम और विधायक ने मार्च पास्ट की सलामी ली, परेड का निरीक्षण किया

खेतड़ी के पोलो ग्राउंड में ध्वजारोहण, 54 कर्मचारी सम्मानित:एसडीएम और विधायक ने मार्च पास्ट की सलामी ली, परेड का निरीक्षण किया

खेतड़ी : खेतड़ी के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड खेल मैदान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपखंड स्तरीय समारोह में विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर मुख्य अतिथि थे, जबकि एसडीएम सुनील कुमार चौहान ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया।

देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी

समारोह में देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्य अतिथि विधायक धर्मपाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी का पर्व हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसे हम त्योहार के रूप में मनाते हैं। उन्होंने देश को आजाद कराने में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद किया और कहा कि आज भी सरहद पर खड़े होकर देश के बहादुर जवान राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

गुर्जर ने प्रत्येक व्यक्ति से राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनहित में किया जाने वाला प्रत्येक कार्य राष्ट्रहित में ही माना जाता है। ऐसे में शहीदों के बलिदान को याद करते हुए भारत को ऊंचाइयों पर ले जाने में सभी को सहयोग देना चाहिए।

सरकारी कार्यालयों में किया ध्वजारोहण

विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। उप जिला अस्पताल में पीएमओ डॉ. अक्षय शर्मा, पुलिस थाने में सीआई बुद्धि प्रसाद, डिप्टी ऑफिस में डीएसपी राजेंद्र बुरड़क, खंड चिकित्सा कार्यालय में बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव, तहसील में तहसीलदार सुभाष चंद्र और नगर पालिका में ईओ नागरमल गुर्जर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

54 कर्मचारियों को किया सम्मानित

इस अवसर पर उपखंड प्रशासन की ओर से चिकित्सा, शिक्षा, राजस्व, नगर पालिका, पंचायती राज और जलदाय सहित अन्य विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 54 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की वीरांगनाओं का भी उपखंड स्तर पर सम्मान किया गया।

इस मौके पर विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, सीबीईओ अनुकंपा अरडावतिया, निखिल शर्मा, नगेंद्र सिंह सोडा, डॉ. सोमदत्त भगत, डॉ. गिरधारी लाल शर्मा, जयंत कुमार, सिकंदर वर्मा, संजय भूरिया, रामनिवास सैनी, सुरेंद्र गुर्जर, अजय सुरोलिया, राकेश मोडसरा, विजय कुमार, भीखाराम धायल, रमाकांत वर्मा, सतीश मान और अजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles