[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जब दिल्ली सो रही थी, तब लाल किले पर ऐसे शुरू हुआ स्वतंत्रता दिवस का जश्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जब दिल्ली सो रही थी, तब लाल किले पर ऐसे शुरू हुआ स्वतंत्रता दिवस का जश्न

पीएम मोदी ने रचा इतिहास, नेहरू के बाद लगातार 13 बार देश को संबोधित करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बने

नई दिल्ली : आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। हर तरफ देशभक्ति के गीत और उत्साह नजर आ रहा है। दिल्ली में लाल किला पर हर साल की तरह पहले से तय कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। वहीं, शनिवार यानी 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस  की सुबह जिस समय दिल्लीवासी सो रहे थे, उस समय लाल किला पर कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित किया। यह लगातार 13वां मौका था जब पीएम मोदी ने लाल किले से तिरंगा फहराया और राष्ट्र के नाम संदेश दिया। इस ऐतिहासिक संबोधन के साथ ही वह भारत के संसदीय इतिहास में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं।

इंदिरा गांधी को छोड़ा पीछे

2014 में देश की सत्ता संभालने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल 15 अगस्त को देश को संबोधित किया। अपने 13वें स्वतंत्रता दिवस भाषण के साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1976 के बीच लगातार स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित किया था।

नेहरू के नाम है बड़ा रिकॉर्ड

भारत में लगातार सबसे ज्यादा बार स्वतंत्रता दिवस भाषण देने का रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम है। नेहरू ने 1947 से 1963 तक लगातार 17 बार लाल किले से तिरंगा फहराया था।

21 तोपों की सलामी के साथ फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने पारंपरिक गरिमा के साथ लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के साथ ही सेना मे 21 तोपों की गगनभेदी सलामी दी, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन शुरू किया।

तिरंगे के रंग में रंगा लाल किला

लाल किले पर सुबह का नजारा बेहद खास नजर आया। समारोह में शामिल होने पहुंचे लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई लोगों के हाथों में तिरंगा था, जबकि कुछ लोग देशभक्ति से जुड़े टैटू और तिरंगे के रंगों वाली चीजों के साथ नजर आए।लाल किले के आसपास मौजूद लोगों के चेहरे पर देश के प्रति गर्व और उत्साह साफ दिखाई दिया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर कोई इस ऐतिहासिक समारोह का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित नजर आया।

‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पर भी फोकस

इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने का विशेष महत्व रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देश की आजादी के आंदोलन में ‘वंदे मातरम्’ के योगदान और इसके भावनात्मक महत्व को रेखांकित किया।इसके अलावा प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने युवा शक्ति को देश के भविष्य की सबसे बड़ी ताकतों में से एक बताया।

तस्वीरों में दिखा देशभक्ति का उत्साह

लाल किले पर पहुंचे लोगों के बीच स्वतंत्रता दिवस को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। कोई हाथ में तिरंगा लेकर पहुंचा तो कोई तिरंगे के रंगों में सजा नजर आया। कई लोगों ने अपने चेहरे और शरीर पर भी देशभक्ति से जुड़े टैटू बनवाए हुए थे।सुबह-सुबह लाल किले पर दिखाई दिया यह नजारा इस बात की झलक देता है कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभर के लोगों में कितना उत्साह है। समारोह के दौरान देशभक्ति के नारों और तिरंगे से पूरा माहौल जोश से भर गया।

लाल किला पर आज सुबह का नजारा अद्भुत और देशभक्ति के रंगों से रंगा हुआ दिखा। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों के अंदर एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा था। हर किसी की जुबां पर देश के प्रति प्रेम और देशभक्ति झलक रही थी।

लाल किला कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे बच्चे।बता दें कि लाल किला पर होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे ज्यादातर लोगों के हाथ में तिरंगा था और कुछ लोगों के शरीर पर तिरंगा या देशभक्ति से जुड़ा टैटू बना हुआ था। यह नजारा देखकर हर किसी का दिल खुशी से झूम उठा।

लाल किला कार्यक्रम में मौजूद दिग्गज नेता।

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ मना रहा है। भारत ने आज आजादी की 79वीं वर्षगांठ पूरी कर ली है।

दिल्ली में लाल किला पर हो रहे कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे लोगों ने पहले से ही पूरी तैयारी कर ली थी। लाल किला मेट्रो स्टेशन पर आज तड़के ही लोगों की लंगी कतारें लग गई थीं। हालांकि, जो लोग काली टी-शर्ट, शर्ट या पैंट पहनकर पहुंचे थे, सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें वापस भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, लाल किला आने के लिए वैसे कार्ड की कोई जरूरत नहीं है। बस निमंत्रण कार्ड होना चाहिए। मेट्रो स्टेशन पर फ्री टिकट मिल रहा है। यह केवल लाल किला से आने-जाने के लिए वैध है।

पीएम का संबोधन, 7 बड़ी बातें; कहा- हथियारबंद नक्सल गए, दिमागी नक्सल मौजूद

1. दिमागी नक्सलियों पर: ‘हमने नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प लिया था। आज नक्सल क्षेत्र में नक्सल मुक्त होने के कारण विकास का तिरंगा लहरा रहा है। हमें सावधान रहने की जरूरत है। हथियारबंद नक्सल तो गए, लेकिन दिमागी नक्सल मौके की तलाश में हैं। इन दिमागी नक्सलों को पहचानना होगा। इन्हें युवाओं को भटकाने से बचाना होगा।’

2. महिला आरक्षण पर: हमारी माताओं बहनों को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिले। वे भारत की नीति में अपना योगदान दें। समय की मांग है। मैं सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं। आइए महिला आरक्षण लागू करके महिलाओं के सम्मान में आप भी जुड़िए और क्रेडिट लीजिए लेकिन मेरी माताओं बहनों को हक दीजिए।

3. 2047 के लक्ष्य पर: 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। हमारी दिशा तय हो चुकी है। हमें उसे प्राप्त करके रहना है। इसके लिए हमें हमारे वर्क कल्चर और हमारी सोच को भी बदलना होगा। जो काम पिछले 5-7 दशक में नहीं हुए हैं, वो काम हमें आगामी 5-7 साल में करने हैं।

4. ग्लोबलाइजेशन पर: एक समय था जब मैं आत्मनिर्भरता की बात कर रहा था तो कुछ एयर कंडीशन चेंबर में बैठकर सोचने वाले लोग हमें बता रहे थे कि ग्लोबलाइजेशन का क्या होगा, लेकिन पूरी दुनिया देख रही है कि पिछले 1 दशक में ऐसा लग रहा है कि लोगों ने ग्लोबलाइजेशन बोलना ही बंद कर दिया।

5. युवाओं पर: ‘एक साल में 1 करोड़ युवाओं को एआई (AI) स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही छात्रों के लिए ऑनलाइन फ्री कोचिंग व्यवस्था की शुरुआत भी की जाएगी।’

6. आत्मनिर्भर पर: बीते सालों में हमारा दृढ़ विश्वास रहा है कि भारत को अब दूसरे देशों पर निर्भर रहकर नहीं जीना है। हमें आत्मनिर्भर बनना चाहिए। दुनिया में बहुत कुछ मिलता है, सस्ता मिलता है, जल्दी मिलता है लेकिन उससे हमारा सामर्थ्य तैयार नहीं होता। इसलिए हमें भी अपनी क्षमताओं को बढ़ाना है। अपने हितों की सुरक्षा हमें खुद करनी है इसलिए आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।

7. आपदाओं पर: ‘अब छोटे सपनों से काम चलने वाला नहीं है। हमें बड़े सपने देखने होंगे क्योंकि बड़े सपने हमारी सोच को भी विस्तार देते हैं। हमारे संकल्प दृढ़ होने चाहिए। जब संकल्प दृढ़ होता है तो कठिनाइयों से, आपदाओं के बीच से रास्ते निकालने का सामर्थ्य अपने आप उभर कर आता है।

पीएम मोदी को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया

jagran News - 2026-08-15T082539.668
लाल किला कार्यक्रम की तस्वीर।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.01.34लाल किला में भव्य समारोह।

jagran News - 2026-08-15T082749.023

jagran News - 2026-08-15T082627.995

jagran News - 2026-08-15T082917.089दूर-दूर से लाल किला कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे लोग।

jagran News - 2026-08-15T153449.137

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.01.35लाल किला कार्यक्रम में वंदे मातरम् गीत।

jagran News - 2026-08-15T083616.076
लोगों को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.01.36

इस साल का कार्यक्रम राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया और विकसित भारत 2047 की ओर भारत की यात्रा में ‘युवा शक्ति’ की भूमिका पर फोकस रहा।

jagran News - 2026-08-15T082841.040
कार्यक्रम में मौजूद गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

jagran News - 2026-08-15T153522.917

दिल्ली पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए केंद्रीय एजेंसियों ने पूरी दिल्ली को अपने हवाले ले लिया है। दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बलों की पैनी नजर है।

compressed_78958672
लाल किला पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

लाल किला के पास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। किसी भी आतंकी घटना से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां पूरी तरह तैयार है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 05.58.13

Related Articles