बुहाना में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, नोबल स्कूल की टीम सम्मानित
बुहाना में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, नोबल स्कूल की टीम सम्मानित
बुहाना : उपखंड मुख्यालय पर 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और राष्ट्रीय गरिमा के साथ मनाया गया। उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह में शिक्षा एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नोबल चिल्ड्रन एकेडमी, बुहाना के स्टाफ और विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम शकुंतला चौधरी, सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार, डीएसपी नोपाराम भाकर और सीबीईओ वेदप्रकाश रांगेय ने नोबल स्कूल की टीम को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां
नोबल चिल्ड्रन एकेडमी के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह में रंग भर दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ उनके अनुशासन की भी अतिथियों और दर्शकों ने सराहना की।विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया।
इस अवसर पर नोबल पीजी कॉलेज के एडमिनिस्ट्रेटर कुलदीप शर्मा, नोबल चिल्ड्रन एकेडमी के ऑफिस इंचार्ज राजपाल अहलावत, नोबल पब्लिक स्कूल के ऑफिस इंचार्ज विजेंद्र यादव और एकेडमी की डांस टीचर सपना कुमावत सहित विद्यालय परिवार के सदस्य, अभिभावक और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सम्मान मिलने से विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा। समारोह ने शिक्षा के साथ कला, संस्कृति और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2315821


