सुजानगढ़ में युवाओं ने निकाली आक्रोश रैली:रनिंग ट्रैक और क्रिकेट ग्राउंड सुधारने की मांग, गौचर भूमि खोलने को लेकर पंचायत तक पहुंचे
सुजानगढ़ में युवाओं ने निकाली आक्रोश रैली:रनिंग ट्रैक और क्रिकेट ग्राउंड सुधारने की मांग, गौचर भूमि खोलने को लेकर पंचायत तक पहुंचे
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ ग्राम पंचायत गोपालपुरा में रविवार को युवाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोश रैली निकाली। युवाओं ने रनिंग ट्रैक और क्रिकेट ग्राउंड की व्यवस्था सुधारने के साथ गौचर भूमि को खोलने की मांग की। युवा ग्राउंड से रैली निकालकर पंचायत भवन पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं।
युवाओं का कहना है कि अर्हम आश्रम के पास स्थित क्रिकेट ग्राउंड में रनिंग ट्रैक कंक्रीट का बना हुआ है। इस पर अभ्यास करने के दौरान बच्चे आए दिन चोटिल हो रहे हैं। युवाओं ने रनिंग ट्रैक को खिलाड़ियों के लिए उपयुक्त बनाने की मांग की।
मैदान की व्यवस्था नहीं होने से टूर्नामेंट बंद
युवाओं ने बताया कि गांव में उचित क्रिकेट मैदान की व्यवस्था नहीं होने के कारण पिछले कई वर्षों से क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने खेल मैदान को विकसित कर खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
गौचर भूमि पर ताले, चारे की समस्या
युवाओं के अनुसार पंचायत क्षेत्र में डूंगर बालाजी और हरीतिमा ढाणी स्थित गौचर भूमि पर ताले लगे हुए हैं। गौचर भूमि उपलब्ध नहीं होने से गौवंश के लिए चारे की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि गौचर भूमि बंद होने के कारण पशु सड़कों पर घूमते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं भी होती हैं।
कैंपों में कई बार उठाया मुद्दा, नहीं हुआ समाधान
युवाओं का कहना है कि इन समस्याओं को गांव में आयोजित विभिन्न कैंपों के दौरान कई बार जिम्मेदार अधिकारियों के सामने उठाया गया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। इसी को लेकर युवाओं ने रविवार को रैली निकालकर पंचायत प्रशासन से समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की।
ये रहे मौजूद
रैली में आनंद पिलानिया, विकास पिलानिया, महिपाल चारण, विनोद जाखड़, विमल पिलानिया, पंकज पंवार, बिट्टू पंवार, राहुल सिंह, राजपाल राइका, नेमीचन्द प्रजापत, सुमित बांसुडा, अर्जुन राठौड़, समीर, अमर सिंह, अनिल सारण, मनोज कुमार, सुनील माली , बाबूलाल मेघवाल, ओमप्रकाश प्रजापत, कुलदीप सिंह, राहुल मेघवाल, कैलाश डूकिया, हरि सिंह, विनोद जाखड़, शिव सिंह, गोपाल माली, सुरेंद्र जाखड़, बिट्टू, पंकज पंवार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2314871


