[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ निजी अस्पताल में परिजनों से अभद्रता, मारपीट का आरोप:कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़

लक्ष्मणगढ़ निजी अस्पताल में परिजनों से अभद्रता, मारपीट का आरोप:कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे

लक्ष्मणगढ़ निजी अस्पताल में परिजनों से अभद्रता, मारपीट का आरोप:कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में शनिवार रात एक निजी अस्पताल में मरीज के परिजनों के साथ कथित अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर देर रात अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया।

परिजन ने लक्ष्मणगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और न्याय की मांग की है। परिवादी महेंद्र कुमार थालौड़ ने बताया कि शनिवार रात उनकी बेटी के कान में दर्द होने पर वह पत्नी के साथ उसे दिखाने के लिए न्यू लाइफ हॉस्पिटल पहुंचे थे। उस समय अस्पताल में ENT विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं थे। महेंद्र के अनुसार, इमरजेंसी में मौजूद जनरल फिजिशियन ने बच्ची की जांच की और कुछ दवाइयां लिखकर सुबह ENT विशेषज्ञ को दिखाने की सलाह दी।

मेडिकल स्टोर पर दवाइयां नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

महेंद्र कुमार ने बताया कि दवाइयां लेने के लिए जब वह अस्पताल परिसर स्थित मेडिकल स्टोर पर पहुंचे तो संचालक ने बताया कि डॉक्टर की लिखी दवाइयां वहां उपलब्ध नहीं हैं। इस पर उन्होंने इलाज की व्यवस्था को लेकर असंतुष्टि जताई और बच्ची को दूसरे अस्पताल में ले जाने की बात कही।

लक्ष्मणगढ़ थाने में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
लक्ष्मणगढ़ थाने में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

पत्नी से अभद्रता और मारपीट का आरोप

परिवादी का आरोप है कि इसी बात को लेकर अस्पताल के मैनेजर और वहां मौजूद डॉक्टर ने उनकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की। इस दौरान अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के परिजनों और महेंद्र कुमार ने बीच-बचाव किया। परिजनों के मुताबिक घटना रात करीब 9 बजे की है।

अस्पताल प्रबंधन से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने का आरोप

महेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने अस्पताल मालिक और मैनेजमेंट के अधिकारियों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी दी, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। परिवादी का आरोप है कि इस दौरान उन्हें धमकाया गया और अस्पताल परिसर से बाहर करने का प्रयास किया गया।

कार्रवाई की मांग को लेकर रात से धरना

घटना से नाराज पीड़ित परिवार ने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और न्याय की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया। फिलहाल परिजन धरने पर बैठे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जांच अधिकारी एएसआई भीम सिंह ने बताया कि अभी तक धरना चल रहा है, धरनार्थी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। परिवादियों की तरफ से शिकायत प्राप्त हुई है मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है, अब अनुसंधान किया जा रहा है।

Related Articles