[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना के तीज वाला जोहड़ पर भरा मेला:अलग-अलग वर्गों की इनामी कुश्तियां हुई, मेले में बच्चों और महिलाओं ने की खरीदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना के तीज वाला जोहड़ पर भरा मेला:अलग-अलग वर्गों की इनामी कुश्तियां हुई, मेले में बच्चों और महिलाओं ने की खरीदारी

सिंघाना के तीज वाला जोहड़ पर भरा मेला:अलग-अलग वर्गों की इनामी कुश्तियां हुई, मेले में बच्चों और महिलाओं ने की खरीदारी

सिंघाना : सिंघाना के बुहाना रोड स्थित तीज वाला जोहड़ पर तीज महोत्सव हुआ। इस मेले में सिंघाना सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर मेले में चहल-पहल बनी रही, जहां लोगों ने पूजा-अर्चना की और विभिन्न दुकानों पर खरीदारी का आनंद लिया।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण कुश्ती दंगल रहा। इसमें अलग-अलग वर्गों की इनामी कुश्तियां हुईं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपनी ताकत और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। चिराग मीणा और माहिर जैसे पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले जीते और इनामी राशि प्राप्त की।

दंगल के रेफरी श्यामसुंदर मीणा ने बताया कि कई पहलवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना का परिचय दिया। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। मेले में बच्चों के लिए झूले लगाए गए थे, जिनका बच्चों ने खूब आनंद लिया। महिलाओं ने घरेलू सामान, श्रृंगार सामग्री और अन्य वस्तुएं खरीदीं।

महावीर ठेकेदार ने बताया- हर साल की तरह इस बार भी तीज पर्व पर तीज वाला जोहड़ पर मेले का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि तीज महोत्सव और दंगल ने क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति और खेल भावना को बनाए रखा है।

इस अवसर पर मनीराम, गजेन्द्र, रघुनाथ, पवन कुमार, रमेश कुमार, छत्रसाल, दिनेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, कैलाश चंद, संतोष सैनी, नरेश राजोरा, राधेश्याम जांगिड़, रोहिताश सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles