[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो साल पहले बना सोख्ता कुआं अचानक धंसा:रामपुरा के सार्वजनिक चौक में हादसा, ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दो साल पहले बना सोख्ता कुआं अचानक धंसा:रामपुरा के सार्वजनिक चौक में हादसा, ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

दो साल पहले बना सोख्ता कुआं अचानक धंसा:रामपुरा के सार्वजनिक चौक में हादसा, ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

चिराना : रामपुरा गांव में रविवार दोपहर बाद करीब दो साल पहले बना सोख्ता कुआं अचानक धंस गया। सार्वजनिक चौक पर हुए इस हादसे में करीब 10 फीट गहरा और 20 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह सोख्ता कुआं बरसाती और घरेलू पानी जमा करने के लिए लगभग पांच लाख रुपये की लागत से बनाया गया था। इसकी गहराई करीब 120 फीट, चौड़ाई 6 फीट और दीवार की मोटाई 6 इंच बताई गई थी। वर्तमान सरपंच देवाराम कल्याण और उनके बेटे प्रहलाद कल्याण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस हादसे की जिम्मेदारी सभी संबंधित अधिकारियों की बनती है। वहीं अधिकारियों ने हादसे का कारण पीपल की जड़ों को बताया है।

इस दौरान वार्ड पंच अशोक कुमावत, रवि शर्मा, विजेंद्र कुमावत, देवेंद्र कुमावत, सुरेंद्र कुमावत, चंदन कुमावत, मुकेश कल्याण, दीपक भार्गव, महेंद्र कल्याण, मामराज कल्याण, प्रभुराम कल्याण, राजेंद्र कल्याण, उमेद कल्याण, रोशन कल्याण, ताराचंद कल्याण, मंजू देवी, बनारसी देवी, शारदा देवी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles