नवांकुर सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
नवांकुर सीनियर सेकंडरी विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय के अगुना मोहल्ला वार्ड नंबर 46 स्थित नवांकुर शिशु अकादमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय निदेशक रमजान खान एवं अतिथियों ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस और आजादी के महत्व की जानकारी देते हुए राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया। अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय निदेशक रमजान खान की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सरवर, बाबू, मुबारक, याकील, फारूक, इकरामुद्दीन, सिकंदर, पवन सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। प्रधानाध्यापिका नेहा सोनी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम के आयोजन एवं विद्यार्थियों की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। कार्यक्रम का सफल संचालन नेहा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2314879


