[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जल अर्पण दिवस पर सीकर की 13 पेयजल योजनाएं ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जल अर्पण दिवस पर सीकर की 13 पेयजल योजनाएं ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित

जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण एवं संचालित योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत

सीकर : जल अर्पण दिवस के अवसर पर जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में पूर्ण एवं संचालित 13 पेयजल योजनाओं का ग्राम पंचायतों को हस्तांतरण किया गया।

चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने योजनाओं के हस्तांतरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला परिषद सभागार, सीकर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।

पेयजल योजनाओं के ग्राम पंचायतों को हस्तांतरण से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सेवाओं के संचालन, रख-रखाव और स्थानीय सहभागिता को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारी भी मजबूत होगी।

Related Articles