डीजीपी डिस्क से एएसपी ओमप्रकाश किलानिया सम्मानित
एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने प्रदान किया प्रशस्ति-पत्र
जयपुर/खेतड़ीनगर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्यों के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश किलानिया को डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। किलानिया को यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली और विभागीय दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के लिए दिया गया।
1990 में पुलिस सेवा में हुए थे नियुक्त
ओमप्रकाश किलानिया ने केवी नंबर-1 में वर्ष 1972 से 1984 तक अध्ययन किया। इसके बाद जयपुर से बीकॉम और एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 1990 में राजस्थान पुलिस में सहायक पुलिस निरीक्षक के पद पर नियुक्त हुए। सेवा के दौरान वर्ष 1991 में उप निरीक्षक, 1997 में पुलिस निरीक्षक, 2013 में उप अधीक्षक पुलिस और वर्ष 2020 में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए।
अपने सेवाकाल में उन्होंने विभिन्न स्थानों पर थानाधिकारी, सर्किल और जिला स्तर पर जिम्मेदारियां निभाईं। वर्तमान में वे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
खेतड़ीनगर से आज भी जुड़ाव
ओमप्रकाश किलानिया का अपनी जन्मभूमि खेतड़ीनगर से गहरा जुड़ाव है। वे समय-समय पर सामाजिक कार्यों के लिए यहां पहुंचते रहते हैं और अपने साथी हसरत हुसैन सहित अन्य सहयोगियों के साथ जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद करते हैं।
उनके पिता भगीरथ राम किलानिया ने वर्ष 1967 में केसीसी में सेवा शुरू की थी और वर्ष 2000 में सेवानिवृत्त हुए। सम्मान मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने एएसपी किलानिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
“यह सम्मान मुझे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। मैं एसीबी की टीम और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन का आभार व्यक्त करता हूं।” –ओमप्रकाश किलानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), एसीबी
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2314185


