तीज व स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस थाना सुलताना की अनूठी पहल, 101 दोपहिया वाहन चालकों को बांटे हेलमेट
तीज व स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस थाना सुलताना की अनूठी पहल, 101 दोपहिया वाहन चालकों को बांटे हेलमेट
सुलताना : तीज पर्व एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस थाना सुलताना और भामाशाहों की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर सराहनीय पहल की गई। पूर्व सरपंच स्वर्गीय सुनील कुमार अरड़ावता की स्मृति में जनसहयोग से दोपहिया वाहन चालकों को 101 निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए।
पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश एवं अधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में नरेश कुमार बराला, सुमित बराला, राजेंद्र, उत्पल चौधरी, मनोज भटेया, योगेंद्र भटेया सहित सुलताना पुलिस की ओर से हेलमेट वितरित किए गए।
इस दौरान नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक के साथ पीछे बैठने वाली सवारी भी आईएसआई मार्क हेलमेट जरूर पहने। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने और यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की गई।
पुलिस ने अभिभावकों से नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने का भी आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि सिर की सुरक्षा सर्वोपरि है और हेलमेट वितरण का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2314162


