समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सहयोग एक पहल संस्थान सम्मानित
समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सहयोग एक पहल संस्थान सम्मानित
सिंघाना : स्वतंत्रता दिवस पर बुहाना में आयोजित उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह में सहयोग एक पहल संस्थान, सिंघाना को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने सराहना की।
समारोह के मुख्य अतिथि विधायक श्रवण कुमार, उपखंड अधिकारी शकुंतला एवं पुलिस उप अधीक्षक नोपाराम भाखर सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने संस्था के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रशासन ने बताया कि संस्था द्वारा क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार, जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण तथा वंचित वर्गों की सहायता के लिए लगातार निस्वार्थ भाव से कार्य किए जा रहे हैं।
संस्था अध्यक्ष डीपी सैनी ने सम्मान के लिए प्रशासन एवं अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी टीम और सहयोगियों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर महासचिव अजित जांगिड़, कोषाध्यक्ष सियाराम शर्मा, संगठन महामंत्री इकबाल खान, संरक्षक विक्रम सैनी, प्रचार मंत्री राजू गराटी, रणजीत सैनी, विवेक, संदीप कुमार, कुलदीप डूमोली सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2314123


