[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली:शहीदों को नमन कर परिजनों का सम्मान किया, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली:शहीदों को नमन कर परिजनों का सम्मान किया, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा

पिलानी में 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली:शहीदों को नमन कर परिजनों का सम्मान किया, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पिलानी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में लगभग 7 हजार लोग शामिल हुए। इसे इस वर्ष जिले की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा बताया जा रहा है।

यह यात्रा कस्बे के लोहारू-चिड़ावा बाइपास से शुरू हुई, जिसे झेरली आश्रम के महंत दशहरा नाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तिरंगा लिए हजारों लोगों की मौजूदगी से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। डीजे पर देशभक्ति की धुनें बजती रहीं और भारत माता के जयकारों से माहौल गूंज उठा। लगभग 5 किलोमीटर लंबी यह यात्रा राजगढ़ रोड तक गई, जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

यात्रा के दौरान, प्रतिभागियों ने भगत सिंह सर्किल पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके अतिरिक्त, डॉ. भीमराव आंबेडकर और शहीद प्रदीप शर्मा की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह तिरंगा यात्रा पिलानी के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए राजगढ़ रोड स्थित शहीद राजकुमार पूनियां पेट्रोल पंप पर पहुंची। यहां शहीद राजकुमार पूनियां के परिजनों को शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। शहीद परिवार के सम्मान के साथ ही इस तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

वीर शहीदों के प्रति सम्मान की भावना का प्रतीक बताया

समापन अवसर पर, राजीव सिंह शेखावत ने यात्रा में शामिल सभी किसानों, युवाओं, महिलाओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिलानी की धरती पर उमड़ा यह जनसैलाब राष्ट्रभक्ति, एकता और देश के वीर शहीदों के प्रति सम्मान की भावना का प्रतीक है।

Related Articles