चांदमारी खदान पर 200 पौधे लगाए:हिंदुस्तान कॉपर प्रोजेक्ट ने मानसून पौधारोपण अभियान चलाया
चांदमारी खदान पर 200 पौधे लगाए:हिंदुस्तान कॉपर प्रोजेक्ट ने मानसून पौधारोपण अभियान चलाया
खेतड़ी : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स ने शुक्रवार को चांदमारी कॉपर खदान के पास स्थित पुनर्ग्रहण स्थल पर मानसून पौधारोपण अभियान आयोजित किया। इस दौरान 200 पौधे लगाए गए और सभी प्रतिभागियों ने उनके नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झुंझुनूं की उप वन संरक्षक काव्या पीबी थीं। केसीसी के कार्यपालक निदेशक एवं इकाई प्रमुख पुरषोतमदास बोहरा ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों में महाप्रबंधक (सांद्रण) वीके इंद्रा, महाप्रबंधक (विद्युत) एस गुहा, सहायक वन संरक्षक अनीता कुमारी और वन क्षेत्र अधिकारी सुनील कुमार शामिल थे।
पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया
मुख्य अतिथि काव्या पीबी ने खनन क्षेत्रों के पुनर्ग्रहण और हरित विकास की दिशा में खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पुरषोतमदास बोहरा ने जोर देकर कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि KCC खनन गतिविधियों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए लगातार पुनर्ग्रहण और पौधारोपण कार्यक्रम चला रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2312278


