[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में झुंझुनूं में कांग्रेस का पैदल मार्च, गांधी पार्क में किया सत्याग्रह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में झुंझुनूं में कांग्रेस का पैदल मार्च, गांधी पार्क में किया सत्याग्रह

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में झुंझुनूं में कांग्रेस का पैदल मार्च, गांधी पार्क में किया सत्याग्रह

झुंझुनूं : उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में शुक्रवार को झुंझुनूं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव सलीम खान सिगड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थी भवन से गांधी पार्क तक पैदल मार्च निकाला।

गांधी पार्क पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह कर विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कथित घटना को सामाजिक समानता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजनीतिक और वैचारिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन जाति या सामाजिक पहचान के आधार पर किसी व्यक्ति का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सामाजिक समानता, संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज उठाने की बात कही।

जिला प्रवक्ता जाकिर झुंझुनवाला ने बताया कि प्रदर्शन में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, ओबीसी विभाग, सेवादल, एससी प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ सहित कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अविनाश महला, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़, संतोष सैनी, हारून लालपुर, अमर सिंह धीरज, विजय मील, एडवोकेट नवीन सैनी, डॉ. विनीता रणवा, रोहिताश रणवा, सुरेंद्र बेनीवाल, अजमत अली, किरोड़ीमल पायल, सुभाष भांबू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles