देश की एकता-अखंडता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी : विधायक भांबू
स्काउट गाइड कार्यालय में 7.50 लाख की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण, विकास के लिए 8 लाख की घोषणा
झुंझुनूं : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय परिसर में विधायक निधि से 7.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित भवन का बुधवार को विधायक राजेंद्र भांबू ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने की।
विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि स्काउट गाइड गतिविधियों से बच्चों में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश को निरंतर प्रगति की ओर ले जाने का संकल्प लेना चाहिए।
जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मनोयोग से निभानी चाहिए। उन्होंने जिले में स्काउट गाइड द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर भामाशाह डॉ. रामावतार सबलानिया को सम्मानित किया गया। विधायक भांबू ने स्काउट गाइड कार्यालय के विकास के लिए 8 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्य आयुक्त अशोक कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष गंगाधर सिंह सुंडा, पीआरओ हिमांशु सिंह सहित स्काउट गाइड के पदाधिकारी, रोवर्स-रेंजर्स, प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में स्काउट्स-गाइड्स मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2309397

