कृषि प्रसंस्करण और निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर, जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
कृषि प्रसंस्करण और निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर, जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को डीओआईटी वीसी सभागार में राजस्थान कृषि प्रसंस्करण एवं निर्यात प्रोत्साहन नीति-2019 के तहत जिला स्तरीय छानबीन एवं स्वीकृति समिति की बैठक ली। बैठक में विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि कृषि प्रसंस्करण एवं निर्यात को बढ़ावा देने वाली सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। पात्र प्रकरणों की नियमानुसार जांच कर उनका समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ जल्द मिल सके।
उन्होंने कहा कि चूरू जिले में कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण और निर्यात की व्यापक संभावनाएं हैं। किसानों को कृषि प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और निर्यात से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देकर अधिकाधिक प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही स्थानीय स्तर पर कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं।
बैठक में मंडी समितियों के कार्यों, गतिविधियों और विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। समिति के सदस्य सचिव एवं कृषि विपणन संयुक्त निदेशक दयानंद सिंह ने पूंजी अनुदान से संबंधित 11 प्रकरणों की जानकारी प्रस्तुत की।
इस दौरान उद्योग महाप्रबंधक नानूराम गहनोलिया, सहकारी प्रबंध निदेशक मदनलाल, कोषाधिकारी प्रवीण सिंघल, कृषि संयुक्त निदेशक दीपक कपिला, मंडी सचिव पंकज शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2307415


