नरसिंह बागेश्वर धाम से जल लेकर सिंघाना पहुंची कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत
नरसिंह बागेश्वर धाम से जल लेकर सिंघाना पहुंची कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत
सिंघाना : नरसिंह बागेश्वर धाम से पवित्र जल लेकर निकली कांवड़ यात्रा सोमवार को शिवगंगा मंदिर सिंघाना पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोरग डांगी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष पिंटू भार्गव, समाजसेवी मैक्स सिंघानिया, अमित भाटी, आशीष मीणा, छोटू मीणा, विक्रम भार्गव, सज्जन भार्गव, अजय भोलायन, साजन भोलायन, कपिल तहलका, प्रकाश भोला, पाली भार्गव, पवन भार्गव, मनी वर्मा, अनिल वर्मा, सचिन लोहार, करण लोहार, प्रिंस तहलका, मोहित भार्गव, अमित शर्मा, उमेश कुमावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कांवड़ यात्रा के शिवगंगा मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।आयोजन में धार्मिक एकता, सामाजिक सौहार्द और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2307415


