[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रानौली में राह चलते व्यक्ति पर सांड ने किया हमला:कटारिया की गली के पास का माला, गंभीर हालत में सीकर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

रानौली में राह चलते व्यक्ति पर सांड ने किया हमला:कटारिया की गली के पास का माला, गंभीर हालत में सीकर रेफर

रानौली में राह चलते व्यक्ति पर सांड ने किया हमला:कटारिया की गली के पास का माला, गंभीर हालत में सीकर रेफर

रानौली : रानौली कस्बे में एक सांड ने राह चलते व्यक्ति पर हमला कर दिया। सांड ने व्यक्ति को नाली में गिराकर सींगों से उसके कपड़े फाड़ दिए। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना कस्बे की कटारिया की गली में हुई। सांड ने सुनील सोनी नामक व्यक्ति पर अचानक हमला किया। हमले में सुनील के गले, नाक सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा।

आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह सांड को वहां से भगाकर घायल सुनील की जान बचाई। ग्रामीणों ने उन्हें स्थानीय क्लिनिक पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए सीकर भेजा गया। लोगों ने बताया कि घायल सुनील सोनी सीकर के रामलाल मैदान क्षेत्र के निवासी हैं। वे अपनी पत्नी के साथ रानौली स्थित ससुराल आए थे। रिक्शे से उतरने के बाद वे गली से होकर जा रहे थे, तभी सांड ने उन पर हमला कर दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि रानौली में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। करीब तीन-चार महीने पहले भी एक सांड के हमले में रानोली के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने कहा कि पशु आए दिन राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Related Articles