रींगस में पैरों में रिंग लगा कबूतर मिला:पुलिस ने जांच के बाद बताया पालतू, जासूसी पक्षी होने से इनकार किया
रींगस में पैरों में रिंग लगा कबूतर मिला:पुलिस ने जांच के बाद बताया पालतू, जासूसी पक्षी होने से इनकार किया
रींगस : रींगस के परसाका कॉलोनी में पैरों में रिंग लगा एक सफेद कबूतर मृत अवस्था में मिला। कुत्तों द्वारा नोचे गए इस कबूतर को देखकर स्थानीय निवासियों ने इसे जासूसी पक्षी होने की आशंका पर पुलिस को सूचित किया।
वार्डवासी मोहन लाल जांगिड़ ने तुरंत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर रींगस पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध कबूतर की जांच-पड़ताल शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि पैरों में रिंग लगा यह कबूतर जासूसी पक्षी नहीं, बल्कि एक पालतू कबूतर था।
आसूचना अधिकारी देवीलाल ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जांच में कबूतर के पालतू होने की बात सामने आई है। हालांकि, पैरों में रिंग लगे इस सफेद कबूतर को लेकर शहर में कौतुहल का माहौल बना रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2307415


