[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डूंडलोद के वार्ड नंबर 15 में खुला पड़ा नाला:मुख्य चौराहे पर हादसे का डर, लोग बोले- शिकायत के बाद भी समाधान नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

डूंडलोद के वार्ड नंबर 15 में खुला पड़ा नाला:मुख्य चौराहे पर हादसे का डर, लोग बोले- शिकायत के बाद भी समाधान नहीं

डूंडलोद के वार्ड नंबर 15 में खुला पड़ा नाला:मुख्य चौराहे पर हादसे का डर, लोग बोले- शिकायत के बाद भी समाधान नहीं

डूंडलोद : डूंडलोद नगरपालिका क्षेत्र के नए वार्ड नंबर 15 के मुख्य चौराहे पर खुले नाले से राहगीर और वार्डवासी परेशान है। लोगों का कहना है कि नाले के कारण दुपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बारिश के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। वार्डवासी अजय मिश्रा ने बताया कि यह नाला लगातार हादसों को न्योता दे रहा है। नगरपालिका प्रशासन को इस समस्या के बारे में कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

यह चौराहा श्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, स्कूली बच्चों और अन्य वाहन चालकों के लिए एक प्रमुख रास्ता है। दिनभर यहां से सैकड़ों लोग गुजरते हैं, जिससे खुले और क्षतिग्रस्त नाले के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। वार्डवासी सुभाष पारीक के अनुसार, नाले के अंदर लगी चैनल नीचे धंस गई है। इसके चलते बाइक और स्कूटी सवारों को नाला पार करने में काफी परेशानी होती है। कई बार वाहन नाले में फंसने से चालक गिरकर घायल हो चुके हैं।

नाला क्षतिग्रस्त होने से दुपहिया वाहन चालक परेशान है।
नाला क्षतिग्रस्त होने से दुपहिया वाहन चालक परेशान है।

वार्डवासी बोले- साफ-सफाई नहीं होती

वार्डवासी श्याम सुंदर बटोलिया ने बताया कि नाली गहरी होने और चैनल के नीचे चले जाने के कारण इसकी ठीक से साफ-सफाई भी नहीं हो पाती है। बारिश के मौसम में नाले में गंदा पानी जमा रहता है, जिससे आसपास मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे वार्डवासियों में बीमारियों के फैलने का डर है।

वार्डवासियों ने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि मुख्य चौराहे पर स्थित इस नाले की तत्काल सफाई करवाई जाए और इसे सुरक्षित तरीके से ढकने या व्यवस्थित करने की व्यवस्था की जाए। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी और किसी बड़े हादसे को टाला जा सकेगा।

Related Articles