रटो पार्वती के भरतार, करेंगे भाव से बेड़ा पार
शिवमय हुआ नवलगढ़ का मुख्य बाजार, आतिशबाजी के साथ संत आकाशनाथ जी महाराज का स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : श्रावण माह के पावन अवसर पर मुख्य बाजार स्थित बड़ के नीचे शिव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भजन जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा मुख्य बाजार शिवमय नजर आया। मंदिर में भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की गई।
भजन जागरण की शुरुआत स्थानीय कलाकारों द्वारा गणेश वंदना के साथ की गई। इसके बाद झारिया धाम के संत आकाशनाथ जी महाराज ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्तिरस में सराबोर रखा। भजनों की स्वर लहरियां गूंजते ही श्रद्धालु नाचने-झूमने लगे और पूरा वातावरण भगवान शिव की भक्ति से गुंजायमान हो गया।
इस अवसर पर स्थानीय व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं ने संत आकाशनाथ जी महाराज का आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया। उन्हें शाल ओढ़ाकर एवं पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया। भजन जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मंडावा के पूर्व चेयरमैन नरेश सोनी, कैलाश चोटिया, ओमी पंडित, संजय सैनी, मनीष सैन, नरेश परसरामपुरिया, मूलचंद पूनिया, सुरेंद्र थलिया, राजकुमार इंदौरिया, दीपक थलिया, जगदीश सेवका, सुहित पाड़िया, विवेक मुरारका, अटल सेवका, रतन लोहिया, कृष्णा सुंदरियां, अभिषेक जोशी, रामबिलास सैनी, रवि सुरेखा, अतुल सारस्वत सहित बड़ी संख्या में भजन प्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अंत में भगवान भोलेनाथ की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजक विकास थलिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2307500


