अरड़ावता में 7 दिन से 150 घरों में पेयजल संकट:पंप हाउस की मोटर खराब, ग्रामीणों ने एईएन ऑफिस पर किया प्रदर्शन
अरड़ावता में 7 दिन से 150 घरों में पेयजल संकट:पंप हाउस की मोटर खराब, ग्रामीणों ने एईएन ऑफिस पर किया प्रदर्शन
चिड़ावा : अरड़ावता गांव में पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर बाद सहायक अभियंता (AEN) ऑफिस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पंप हाउस की मोटर खराब होने के कारण पिछले सात दिनों से करीब 150 घरों में पानी नहीं आ रहा है।
यह समस्या चिड़ावा के पास अरड़ावता गांव के गिडानिया मोड़ पर स्थित जलदाय विभाग के उच्च जलाशय के पास बने पंप हाउस की मोटर खराब होने के कारण हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में जलदाय विभाग को कई बार अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान राजेश थाकन, कप्तान रणधीर सिंह थाकन, बिल्लू बेदवाल, सुमित थाकन और रतीराम ओला सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2306343


