मोड़ावासी में नई रोडवेज बस सेवा शुरू:ग्रामीणों ने चालक-परिचाकर का स्वागत किया,जयपुर और बीकानेर रूट पर मिली आवागमन की सुविधा
मोड़ावासी में नई रोडवेज बस सेवा शुरू:ग्रामीणों ने चालक-परिचाकर का स्वागत किया,जयपुर और बीकानेर रूट पर मिली आवागमन की सुविधा
सादुलपुर : सादुलपुर क्षेत्र के मोड़ावासी गांव में रविवार सुबह जयपुर और बीकानेर रूट पर नई रोडवेज बस सेवाओं का शुभारंभ हुआ। गांव में पहली बार बस पहुंचने पर ग्रामीणों ने चालक-परिचालकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने चालकों और परिचालकों का माल्यार्पण किया, उन्हें साफा पहनाया और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। ये नई बसें बिरमी खालसा से राजगढ़, सीकर होते हुए जयपुर तक चलेंगी, जबकि दूसरी बस तारानगर, सरदारशहर होते हुए बीकानेर तक संचालित होगी।
इस बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को जयपुर और बीकानेर आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों को बेहतर परिवहन विकल्प उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बचेगा। इस अवसर पर अकरम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में लंबे समय से बेहतर बस सेवा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि नई बसों के संचालन से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।
ये रहे मौजूद
बस चालक-परिचालकों के स्वागत के दौरान महबूब खां, नूरे खां, असलम खान, अलादीन, शौकत, हुसैन खां, मुस्ताक खां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2305827


