[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बी.एन. राजोतिया बने मूल ओबीसी न्याय एवं उत्थान संस्थान के चूरू जिलाध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बी.एन. राजोतिया बने मूल ओबीसी न्याय एवं उत्थान संस्थान के चूरू जिलाध्यक्ष

सीकर में प्रदेश स्तरीय बैठक में हुआ मनोनयन, संगठन विस्तार और समाज के अधिकारों को लेकर बनी रणनीति

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : मूल ओबीसी न्याय एवं उत्थान संस्थान, राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को सीकर के होटल भंवर पैलेस में प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम काम्या की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेशभर से पहुंचे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार और मूल ओबीसी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

संगठन विस्तार के तहत बी.एन. राजोतिया को चूरू जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं सीकर जिले में राकेश सैनी घोराना को जिलाध्यक्ष तथा पप्पूराम कुमावत पैवा को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजोतिया ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि चूरू जिले की प्रत्येक तहसील, गांव और ढाणी तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। मूल ओबीसी समाज को एकजुट कर उनके संवैधानिक एवं सामाजिक अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी।

ओबीसी आरक्षण बढ़ाने सहित कई मांगों पर चर्चा

बैठक में राजस्थान में ओबीसी आरक्षण के वर्गीकरण, आरक्षण को 21 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने तथा जातिवार जनगणना कर आबादी के अनुपात में आरक्षण एवं योजनाओं का लाभ देने की मांग उठाई गई। इसके अलावा राजनीतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में मूल ओबीसी समाज की भागीदारी बढ़ाने, राजनीतिक दलों में आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व तथा जिला एवं तहसील स्तर पर विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क छात्रावास उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई।

प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम काम्या ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को बूथ, तहसील और जिला स्तर तक मजबूत करने तथा समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने का आह्वान किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker