[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भालोठ पहुंचे कांवड़िए मोनू-गोल्डी, ग्रामीणों ने फूल बरसाकर किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

भालोठ पहुंचे कांवड़िए मोनू-गोल्डी, ग्रामीणों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

भालोठ पहुंचे कांवड़िए मोनू-गोल्डी, ग्रामीणों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मधु दहिया

पचेरी : भालोठ गांव निवासी मोनू सोनी पुत्र रामनिवास सोनी ने हरिद्वार से 51 किलो गंगाजल की करीब 360 किलोमीटर लंबी पैदल कलश यात्रा 15 दिनों में पूरी कर गांव पहुंचाया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल बरसाकर उनका भव्य स्वागत किया।

मोनू की यात्रा में अनिल स्वामी, नरेंद्र, चरण सिंह, बलबीर, मंदीप भांजा और राजेश ने सहयोग किया। इसी दौरान गोल्डी पुत्र राजकुमार सेठ ने भी हरिद्वार से 21 किलो गंगाजल की पैदल कलश यात्रा पूरी की। दोनों कांवड़ियों के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनकी श्रद्धा और संकल्प की सराहना की।

इस अवसर पर 31 किलो गंगाजल लेकर गुंती और खांदवा से पहुंची कांवड़ यात्राओं का भी स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि भालोठ में हर वर्ष हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों के लिए रहने, भोजन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करते हुए नि:शुल्क शिविर लगाया जाता है। इस मार्ग से प्रतिवर्ष करीब दो हजार कांवड़ियों का आवागमन होता है।

संजय भालोठिया ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सेवा और उनके लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना गांव की परंपरा है। इस दौरान धर्मवीर, प्रवीण, अजीत ढिल्लन, कर्मवीर भालोठिया, संजय, जगदीश, हरिनारायण, आशीष, संदीप, कुलदीप, बबलू, सोमवीर, प्रदीप, रणधीर, पवन, मनोज, विजेन्द्र, आनंद, बहादुर सैन, रविन्द्र, लीलू, सर और राहुल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker