“कोई भूखा न सोए” अभियान के तहत 25 जरूरतमंद परिवारों को कराया भोजन
“कोई भूखा न सोए” अभियान के तहत 25 जरूरतमंद परिवारों को कराया भोजन
झुंझुनूं : लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से संचालित “कोई भूखा न सोए” अभियान के तहत रविवार को 25 जरूरतमंद परिवारों को भोजन कराया गया। ट्रस्ट कार्यकर्ताओं ने स्वयं भोजन तैयार कर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया।
झुंझुनूं प्रभारी मनोज कुमार गनोलिया ने बताया कि ट्रस्ट पिछले पांच वर्षों से लगातार यह अभियान चला रहा है। रविवार को नेहरा पहाड़ के पास रहने वाले 15 जरूरतमंद परिवारों तथा बंधे के बालाजी मंदिर के पीछे रहने वाले 10 परिवारों को भोजन कराया गया।
कार्यकर्ताओं ने मिलकर सब्जी, पूरी और हलवा तैयार किया तथा परिवारों तक पहुंचकर उन्हें भोजन उपलब्ध कराया। गनोलिया ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम में सुरेश सीमार, नरोत्तम दुलगच, प्रदीप दुलगच, दिव्यांग राजेंद्र सेनी, ग्यारसी कुमारी एवं वीना रानी सहित ट्रस्ट कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2332753

