“पार्षद बनकर चुनाव लड़ो, चेयरमैन की चिंता छोड़ो”
विधायक रीटा चौधरी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र, बोलीं- बिसाऊ में बनाएंगे कांग्रेस का बोर्ड
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर बिसाऊ में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार देर शाम शांति अतिथि भवन में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक रीटा चौधरी मुख्य अतिथि रहीं, जबकि अध्यक्षता कांग्रेस नगर अध्यक्ष एडवोकेट अयूब खान ने की।
बैठक में नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान किया गया। इस दौरान नगरपालिका चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा हुई।
विधायक रीटा चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, “अभी पार्षद बनकर चुनाव लड़ो, चेयरमैन की चिंता मत करो, चेयरमैन तो ऊपर वाला संभाल लेगा।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया। रीटा चौधरी ने दावा किया कि बिसाऊ नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। साथ ही मंडावा, बिसाऊ और मलसीसर तीनों नगर निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं के सामने रखा।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
बैठक में कांग्रेस नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सम्मान के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।
वार्ड-6 में पानी निकासी का मुद्दा उठा
बैठक के दौरान निवर्तमान पार्षद सलीम सैय्यद ने वार्ड नंबर 6 में गैनाणी के पानी की निकासी का मुद्दा उठाया। उन्होंने क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का समाधान करवाने की मांग रखी।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुस्ताक अली, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष रामगोपाल सैनी, नगर अध्यक्ष एडवोकेट अयूब खान, सलीम सिगड़ी, नेमीचंद खटीक, संजय पोद्दार, सुशील राव, श्यामसुंदर वाल्मीकि, पूर्व पार्षद परमेश्वरलाल प्रजापत, ठेकेदार लियाकत खां, सलीम सैय्यद, श्रवण मीणा, युसुफ अली, मोहम्मद सफी टीटी, मकसूद अली, ठेकेदार सद्दाम अली, मनोज कुमारी, हाजी निसार अहमद, रिहाश सैय्यद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नगरपालिका चुनाव से पहले कांग्रेस की इस बैठक को संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। विधायक रीटा चौधरी के कांग्रेस का बोर्ड बनाने के दावे के बाद बिसाऊ का चुनावी माहौल और गरमा गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2302481


