31 साल बाद फिर सजेगी दोस्ती की महफिल, 1995 बैच के पूर्व छात्र 22 अगस्त को होंगे एक मंच पर
देश-विदेश से खेतड़ी नगर पहुंचेंगे सहपाठी, केंद्रीय विद्यालय का भ्रमण कर ताजा करेंगे छात्र जीवन की सुनहरी यादें
खेतड़ी नगर : करीब 31 साल बाद एक बार फिर दोस्ती और पुरानी यादों की महफिल सजने जा रही है। केसीसी स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 के वर्ष 1995 के कक्षा 12वीं बैच के पूर्व विद्यार्थियों का बहुप्रतीक्षित पुनर्मिलन समारोह 22 अगस्त, शनिवार को सुबह 10 बजे दिनबंधु मैरिज पैलेस, खेतड़ी नगर में आयोजित किया जाएगा।
री-यूनियन मीट को लेकर पूर्व विद्यार्थियों में खासा उत्साह है। इस ऐतिहासिक मिलन समारोह में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में रह रहे पूर्व छात्र भी शामिल होंगे। केरल, झारखंड, बिहार, दिल्ली, जयपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, कोटा, अजमेर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित कई स्थानों से सहपाठी खेतड़ी नगर पहुंचेंगे।
पहले स्कूल जाएंगे, फिर सजेंगे दोस्ती के रंग
आयोजन समिति के सदस्य रमेश कुमार यादव, रोहिताश खेर्वड़, सुरेश सैनी एवं सुनीता छिछोलिया ने बताया कि समारोह से पहले सभी पूर्व विद्यार्थी अपने पुराने स्कूल केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 का भ्रमण करेंगे।
स्कूल पहुंचकर पूर्व छात्र अपनी पुरानी कक्षाओं, खेल मैदान, प्रार्थना स्थल और स्कूल परिसर में बिताए छात्र जीवन के यादगार पलों को फिर से महसूस करेंगे। करीब तीन दशक बाद उसी परिसर में पहुंचना उनके लिए भावुक और यादगार अनुभव होगा।

साझा करेंगे 31 वर्षों की जिंदगी के अनुभव
स्कूल भ्रमण के बाद दिनबंधु मैरिज पैलेस में री-यूनियन समारोह आयोजित होगा। यहां पूर्व सहपाठी छात्र जीवन की यादों, शिक्षकों से जुड़े संस्मरणों और पिछले 31 वर्षों के जीवन अनुभवों को एक-दूसरे के साथ साझा करेंगे।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह, समूह छायाचित्र और विभिन्न यादगार गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
‘पुरानी यादों को फिर से जीने का मौका’
आयोजन समिति के सदस्य रमेश कुमार यादव ने कहा कि 31 वर्ष बाद अपने सहपाठियों से दोबारा मिलना किसी उत्सव से कम नहीं है। यह आयोजन केवल पुराने दोस्तों से मिलने का अवसर नहीं, बल्कि उन सुनहरी यादों को दोबारा जीने का मौका है, जिन्होंने जीवन की मजबूत नींव तैयार की।
उन्होंने बताया कि देश-विदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके पूर्व विद्यार्थी इस अवसर पर एक मंच पर एकत्र होंगे और अपने जीवन के अनुभव साझा करेंगे। समारोह को लेकर सभी सहपाठियों में उत्साह का माहौल है और 22 अगस्त का दिन 1995 बैच के विद्यार्थियों के लिए यादगार बनने जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2302481


